आलेख
नए लेख
(21)
अभिलेख, आलोचना, इतिहास और हरदेवी का जीवन
अपने शोध के आधार पर चारु सिंह को ही ‘अज्ञात हिन्दू औरत’ की हरदेवी के रूप में पहचान करने और उनके बौद्धिक एवं सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित रूप में आलेखबद्ध करने का श्रेय जाता है। ‘आलोचना’ के नवीनतम अंक में प्रकाशित उनका नया आलेख हरदेवी के साथ उनकी लंबी यात्रा के गंतव्य की तरह है।

चारु सिंह

‘पाकिस्तान’ अथवा ‘भारत का विभाजन’ : डॉ. आंबेडकर के विचारों के कुपाठ के बरक्स
भारत-विभाजन की माँग और उस के इर्द गिर्द की राजनीति पर अपनी पार्टी के नज़रिए को स्पष्ट करते हुए डॉक्टर आंबेडकर ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी थी। आंबेडकर के गंभीर अध्येता रामायन राम ने इस पुस्तक का सन्दर्भ सहित तर्कपूर्ण और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करते हुए यह विचारोत्तेजक आलेख तैयार किया है। यह लेख आंबेडकर द्वारा सावरकर की राजनीति के खुले विरोध को उद्घाटित करता है और दोनों को एक साथ लाने की सभी आशंकाओं का अंत कर देता है। इसे प्राथमिकता के साथ पढ़ा जाना चाहिए।
आलोचना डेस्क

नीति, नेता, प्रजातन्त्र
‘धर्मबोध’ प्रेरित राजनीति में अस्त्र उठाने और बल प्रयोग की भूमिका बहुत बड़ी है। आधुनिक जगत में सभी युद्धों के पीछे किसी ईमानदार, न्यायोचित और मंगलकामी उद्देश्य की घोषणा की गई है। अन्यायपूर्ण शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का सशस्त्र संग्राम आज भी अनेक लोगों को न्यायोचित लगता है। भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में इस मुद्दे पर बहुत वाद-विवाद हुआ है। उन्नीसवीं-बीसवीं सदी में जैसे बार-बार भगवद्गीता से उद्धरण दिए जाते थे अंग्रेज शासन के खिलाफ धर्मयुद्ध को न्यायोचित ठहराने के लिए। यहाँ तक कि गांधी द्वारा…

पार्थ चट्टोपाध्याय

नेहरू, ‘पैसिव रिवोल्यूशन’ और ‘इंडियन आइडियोलॉजी’
आधुनिकता को आधुनिकीकरण से अलग करके देखना ज़रूरी है। आधुनिकता में अन्वेषण बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। यहाँ पर किसी भी तरह की “मान्यता” की जगह नहीं होती है। आधुनिकता हर तरह की “शाश्वत” और “ग़ैर-आलोचनात्मक” प्रस्थापनाओं को ख़ारिज करती है। इसमें रूढ़िवाद, अंधविश्वास और दैविक आदेशों को सिरे से ख़ारिज कर दिया जाता है। इस तरह हर तरह के शोषण के ख़िलाफ़ आधुनिकता एक मुक्तिदायी माध्यम बन जाती है।

धनंजय राय

साहित्य में संयुक्त मोर्चा?
मेरा विचार है कि ‘साहित्य में संयुक्त मोर्चा’ केवल कुछ दोस्तों के कृत्रिम उत्साह प्रदर्शन और खयाली पुलाव पकाने से नहीं बनेगा, न वस्तुस्थिति से आँखें मींचकर हथेली पर सरसों जमाने वाली उतावली से ही, और न उस समय तक जब तक कि प्रगतिवादी आन्दोलन से (चाहे वह राजनीतिक हो या साहित्यिक) अमार्क्सीय, संस्कृति-विरोधी कुत्सित समाज-शास्त्रीयता की संकीर्ण मतवादी और अबुद्धिवादी प्रवृत्ति और विचारधारा का पूरी तरह उन्मूलन नहीं कर दिया जाता, और वस्तुस्थिति का सही-सही जायजा लेकर एक ठोस जनवादी कार्य-नीति नहीं बनाई…

शिवदान सिंह चौहान

हिन्दी नवजागरण बनाम निराला
निराला की वैचारिक यात्रा कथित ‘हिन्दी नवजागरण’ के दायरे में शुरू होती है, लेकिन क्रमश: वे इससे टकराते हैं और इसे पार कर भारतीय समाज की आधुनिक विवेक से प्रेरित कल्पना तक पहुँचते हैं। निराला की परम्परा को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से देखना जरूरी हैं।
आलोचना डेस्क

अकाल का ख़बरनवीस : चित्तप्रसाद के रिपोर्ताज़
“हंग्री बेंगाल चित्तप्रसाद की एक ऐसी रचना है, जिसमें हम उनके मार्मिक लेखों और चित्रों को एक साथ पाते हैं। इस रिपोर्ताज में असहाय और निरन्न जनता की व्यथा-कथा की पंक्तियों में तत्कालीन राजनीति, स्वार्थ में अंधे ब्रिटिश शासन की अमानवीय उदासीनता और कालाबाज़ारियों-सूदख़ोरों की बेहिसाब लूट के महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ भी संरक्षित हैं। हंग्री बेंगाल अपने विवरणों और चित्रों के ज़रिये हमारी चेतना में प्रतिरोध ही नहीं, प्रतिशोध की भावना भी जगाता है, इस रिपोर्ताज को प्रकाशित करने का मूल उद्देश्य यही था।”
अशोक भौमिक

‘यौनिकता, अश्लीलता और साम्प्रदायिकता’ तथा औपनिवेशिक उत्तर प्रदेश में ‘हिन्दू पहचान’ का निर्माण
“दरअसल ‘स्वच्छ’ और ‘अश्लील’ के आधार पर साहित्य का विभाजन पूरी तरह से एक निरर्थक कोशिश है। इसका हिन्दुस्तान की साहित्यिक परम्पराओं से कोई लेना-देना नहीं था। खोजने से भी यहाँ गुरुकुल की ब्रह्मचर्य पुस्तिकाओं के अलावा ऐसी…

चारु सिंह

हिंदी आलोचना का आत्मसंघर्ष और नामवर सिंह
नामवर जी मानते हैं कि भारत में फ़ासीवादी विचारधारा के बीज खुद भारत की ‘महान परम्परा’ में मौजूद थे, लेकिन ज़रूरी खाद-पानी मुहैया कर उसकी भरपूर फसल उगाने का काम उपनिवेश ने किया। बहुत कम बौद्धिकों के पास यह द्वंद्वात्मक ऐतिहासिक सूझ है। फ़ासीवाद के उपनिवेश और ब्राह्मणवाद के साथ अंतरंग रिश्ते को नामवर जी सबसे बेहतर समझते और समझाते थे। यह कोई पिछले दो चार सालों में आई आँधी नहीं है।

आशुतोष कुमार