श्रेणियाँ
नए लेख
(42)
चंद्रमोहन की कविताएँ
क्या हिन्दी में श्रम की स्वानुभूति की कविताएँ भी संभव हैं? अगर हाँ तो उनका रंग श्रम के प्रति सहानुभूति के भाव से लिखी गई कविताओं से किस हद तक और किस तरह अलग होगा? इधर कवि चंद्रमोहन की, जो स्वयं एक सचेत श्रमिक हैं, कुछ अनूठी कविताएँ सामने आई हैं, जिन्हें इस सवाल के जवाब की तरह पढ़ा जा सकता है।
आलोचना डेस्क

मधु कांकरिया की कहानी : वह भी अपना देश है
वे ढाका के अनमने से दिन थे। बंद दरवाज़े-सा बंद जीवन। न कोई दस्तक, न कोई पुकार। सुबह थोड़ी कम सुबह होती। उसका मिज़ाज ग़ायब रहता। दोपहर बहुत ज़्यादा दोपहर होती थीं— नीरस, अंतहीन दहकती, कुतरती! बाहर कुत्ता रोता था भीतर मैं।…
आलोचना डेस्क

नेहरू, ‘पैसिव रिवोल्यूशन’ और ‘इंडियन आइडियोलॉजी’
आधुनिकता को आधुनिकीकरण से अलग करके देखना ज़रूरी है। आधुनिकता में अन्वेषण बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। यहाँ पर किसी भी तरह की “मान्यता” की जगह नहीं होती है। आधुनिकता हर तरह की “शाश्वत” और “ग़ैर-आलोचनात्मक” प्रस्थापनाओं को ख़ारिज करती है। इसमें रूढ़िवाद, अंधविश्वास और दैविक आदेशों को सिरे से ख़ारिज कर दिया जाता है। इस तरह हर तरह के शोषण के ख़िलाफ़ आधुनिकता एक मुक्तिदायी माध्यम बन जाती है।

धनंजय राय

योगेन्द्र आहूजा की कहानी : डॉक्टर जिवागो
एक बार नहीं, दो-तीन बार आया था फ़ोन, मगर मैं अपनी इंटर्नशिप में गले-गले तक डूबा था। एक-एक मिनट का टोटा था। सुबह उठते ही अपने खड़खड़िया स्कूटर पर अपना छोटा सफ़ेद कोट और स्टेथो लेकर हॉस्पिटल भागता था। वहीं कैंटीन में कुछ उल्टा-सीधा खा लेता था। दिन देखते ही देखते पता नहीं कहाँ चला जाता था। रात बहुत देर से लौटता था, बस दो-चार घंटे की नींद लेने, और वह नींद भी...। कुत्ते भौंकते हुए पीछा करते थे। शोर मचाती एम्बुलेंसें आती रहती थीं। मेन गेट से लगातार स्ट्रेचर आते रहते थे और पीछे के गेट से लाशें निकलती…
आलोचना डेस्क

साहित्य में संयुक्त मोर्चा?
मेरा विचार है कि ‘साहित्य में संयुक्त मोर्चा’ केवल कुछ दोस्तों के कृत्रिम उत्साह प्रदर्शन और खयाली पुलाव पकाने से नहीं बनेगा, न वस्तुस्थिति से आँखें मींचकर हथेली पर सरसों जमाने वाली उतावली से ही, और न उस समय तक जब तक कि प्रगतिवादी आन्दोलन से (चाहे वह राजनीतिक हो या साहित्यिक) अमार्क्सीय, संस्कृति-विरोधी कुत्सित समाज-शास्त्रीयता की संकीर्ण मतवादी और अबुद्धिवादी प्रवृत्ति और विचारधारा का पूरी तरह उन्मूलन नहीं कर दिया जाता, और वस्तुस्थिति का सही-सही जायजा लेकर एक ठोस जनवादी कार्य-नीति नहीं बनाई…

शिवदान सिंह चौहान

हरे प्रकाश उपाध्याय की कविताएँ
हरे प्रकाश उपाध्याय एक लंबे समय के बाद इस समाज की सच्चाइयाँ अपनी कविताओं में लेकर आए हैं। ये कविताएँ मजदूरों की कविताएँ हैं। ऐसी कविताएँ इन दिनों चलन के बाहर हैं क्योंकि मजदूर प्रचलित विमर्शों के भी हाशिए पर हैं। उन्हें समकालीन प्रदेश के बाहर कहीं दूर छोड़ दिया गया है।
आलोचना डेस्क

अपमानवाद, आतंकवाद और फ़िलिस्तीन
होलोकास्ट की स्मृति को बनाए रखने की जितनी भी कोशिश की जाती हैं वे सभी बिल्कुल जायज हैं। दुनिया में होलोकास्ट जैसी घटनाएँ कभी दुहराई नहीं जानी चाहिए। लेकिन फ़िलिस्तीन में नक़बा लगातार जारी है और विडंबना यही है कि इसे अंजाम देने वाले वे लोग हैं जो खुद अतीत में होलोकास्ट के शिकार रहे हैं ।

आशुतोष कुमार

हिन्दी नवजागरण बनाम निराला
निराला की वैचारिक यात्रा कथित ‘हिन्दी नवजागरण’ के दायरे में शुरू होती है, लेकिन क्रमश: वे इससे टकराते हैं और इसे पार कर भारतीय समाज की आधुनिक विवेक से प्रेरित कल्पना तक पहुँचते हैं। निराला की परम्परा को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से देखना जरूरी हैं।
आलोचना डेस्क

अलविदा फ्रेडरिक जेमसन
वर्तमान समय के सबसे बड़े चिन्तकों में से एक जेमसन अपने पीछे एक बहुत बड़ी दार्शनिक और आलोचकीय विरासत छोड़ गए हैं जिसका हमारे समय, समाज और विश्व-राजनीति पर गहरा और स्थायी असर रहने वाला है। अभी के समय में जो थोड़ा भी पढ़ने वाला है और राजनीतिक-सांस्कृतिक तौर पर मनुष्यता को लेकर सोचता और चिन्ता करता है, वह उनके लिखे को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ सकता।

अंचित

अदनान कफ़ील दरवेश की कविताएँ
आधुनिक व्यक्ति-मनुष्य के रूप में एक मुसलमान जिन बहुआयामी अस्मिताओं का वहन करता है, उन सभी को मिटाकर पहले उसे सिर्फ़ जाहिल मुसलमान की अपमानजनक इकहरी अस्मिता में अवक्रमित किया जाता है और फिर इसी के नाम पर सार्वजनिक हिंसा का निशाना बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। अदनान की कविताएँ इस दृश्य-अदृश्य हिंसा को हिंदुस्तानी मुसलमान के अनुभव-संसार में पकड़ती हैं, लेकिन उनमें दुनिया भर के उत्पीड़ितों की आवाज सुनी जा सकती है।
आलोचना डेस्क

अरुंधति रॉय के साथ संजीव कुमार और सत्यानन्द निरुपम की बातचीत
“...सारे जो चरित्र हैं ना, सबके भीतर एक बार्डर है। अंजुम में जेंडर का है, सद्दाम में जाति और धर्म का है, तिलोत्तमा में वो जाति का है, मूसा में वो कश्मीरी और हिन्दुस्तानी का है, और विप्लव दास गुप्ता में...वो आधा स्टेट है जो सब कुछ को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में डालकर बिना किसी अहसास, बिना किसी फीलिंग के, देख सकता है—कोई मर रहा है कोई मार रहा है, सब कुछ—और आधा वह एक असफल आशिक और पियक्कड़ है, एक मानवीय व्यक्तित्व।”

संजीव कुमार

नेहा नरूका की कविताएँ
...नेहा नरूका की कविताएँ क्या हैं? सवालों के छापामार दस्ते हैं। ये दस्ते बिना किसी चेतावनी के आपको कहीं भी घेर सकते हैं। वे आपकी पाली-पोसी या उपहार में मिली प्यारी धारणाओं पर बड़ी निर्ममता से हमला करते हैं। उनका निशाना अचूक होता है। उनके पास एक नहीं अनेक तरह की धार होती है। वह आपको स्तब्ध करती हैं और उस गहरे मानवीय दुख को गौर से देखने के लिए मजबूर करती हैं, जिसकी असहनीयताओं ने उन्हें रचा है।
आलोचना डेस्क